बजटीय आवंटन के खर्च पर पीएम ने ली मंत्रियों की ‘क्लास’
(India)
मंत्रिमंडल में फेरबदल को लेकर हो रही चर्चाओं के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विभिन्न मंत्रालयों के कामकाज की समीक्षा की। जिसमें बजटीय आवंटन के खर्च और पिछले दो सालों में योजनाओं को लागू करने से जुड़े विषय शामिल रहे। उन्होंने अपने सहयोगियों से यह सुनिश्चित करने को कहा कि योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचे। पीएम मोदी ने अपने मंत्रिमंडलीय सहयोगियों को बैठक में कहा कि सरकार के पास फंड की कमी नहीं है। सभी मंत्रालय बजट में आवंटित फंड के समुचित खर्चे की तरफ ध्यान दें। अब तक बजट का 25 फीसदी खर्च हो जाना चाहिए था, जो कई मंत्रालयों ने नहीं किया है। अब अगले तीन महीने में सभी मंत्रालय अपने बजट आवंटन का कम से कम 50 प्रतिशत खर्च करने की तरफ धयान दें।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।