उत्तराखंड में तेज बारिश से तबाही
(India)

उत्तराखंड के कई इलाकों में बीते 24 घंटे से भारी बारिश जारी है। चमोली और पिथौरागढ़ में कई जगहों पर बादल फटे हैं। इसके चलते अलकनंदा, सरयू और मंदाकिनी समेत करीब 10 नदियां खतरे के निशान के आसपास बह रही हैं। चमोली में बादल फटने के बाद दो बच्चों के नदी में बहने की खबर है। वहीं, लैंडस्लाइड से ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे ब्लॉक हो चुका है। यमुनोत्री और केदारनाथ के रास्ते पर भी हजारों लोग फंसे हैं। बाढ़-बारिश से प्रभावित इलाके में रेस्क्यू टीमें भेजी गई हैं। भारी बारिश-लैंडस्लाइड से चमोली-पिथौरागढ़ जिलों में अब तक 30 लोगों की मौत हुई है, कई लापता हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।