मोदी की डिग्री विवाद गुजरात हाई कोर्ट का फैसला
(India)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिग्री विवाद पर अब गुजरात हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला दिया है, कोर्ट ने गुजरात यूनिवर्सिटी की याचिका पर सुनवाई करते हुए दिल्ली के सीएम केजरीवाल को डिग्री की कॉपी देने के आदेश पर रोक लगा दी है. दरअसल दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी के एमए की डिग्री पर सवाल उठाते हुए गुजरात यूनिवर्सिटी से डिग्री की कॉपी की मांग की थी. जिसे गुजरात यूनिवर्सिटी ने देने से इनकार कर दिया था. इसके बाद केजरीवाल ने केंद्रीय सूचना आयोग (ब्प्ब्) का दरवाजा खटखटाया था, आयोग ने गुजरात यूनिवर्सिटी को डिग्री कि कॉपी मुहैया कराने का आदेश दिया था. ब्प्ब् के इस आदेश के खिलाफ गुजरात यूनिवर्सिटी हाई कोर्ट पहुंच गया, और अब कोर्ट ने इस मामले पर सुनवाई करते हुए ब्प्ब् के आदेश पर रोक लगाने का फैसला सुनाया है.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।