ईडी ने रॉबर्ट वाड्रा को नया नोटिस भेजा
(India)
प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने जमीन घोटाले के मामले में रॉबर्ट वाड्रा को नया नोटिस भेजा है। इससे पहले भेजे हुए नोटिस का जवाब नहीं मिलने के बाद ईडी ने यह कदम उठाया है। यह नोटिस वाड्रा की कंपनी स्काईलाइट हॉस्पिटेलिटी एलएलपी को जारी किया गया है जिसमें वित्तीय लेनदेन की जानकारी मांगी गई है। आरोप है कि रॉबर्ट वाड्रा की कंपनी स्काईलाइट ने 2008 में बीकानेर में खरीदी गई 79 लाख की जमीन चार साल बाद 2012 में पांच करोड़ चैवालिस लाख रुपये में बेचकर जबरदस्त मुनाफा कमाया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।