राजस्थान के नए मुख्य सचिव ओपी मीणा पदभार संभालने के बाद मीडिया से मुखातिब हुए ,,,, मीणा ने कहा मैंने कभी किसी के दबाव में काम नहीं किया है और न मैं कभी किसी से डरा,,, उन्होनें कहा कि जनता के काम करना और सरकार के फ्लैगशिप कार्यक्रमों को सही ढंग से लागू करना उनकी प्राथमिकता है,,,ब्यूरोक्रेसी में भ्रष्टाचार पर मीडिया से बात करते हुए मुख्य सचिव ने कहा कि सब जगह सब तरह के लोग होते हैं,,, कुछ अपवादों को छोड़कर देखा जाए तो राजस्थान की ब्यूरोक्रेसी बहुत ही बढ़िया और स्वच्छ है ,,,वहीं मीणा-मीना विवाद और एससी एसटी वर्ग से मुख्य सचिव बनने की बात पर उन्होनें कहा कि मै इस विवाद में नहीं पड़ना चाहता ,,, मुख्य सचिव किसी वर्ग का नहीं होता सरकार में आने के बाद हम अधिकारी होते है,,, हाउसिंग बोर्ड को बंद करने की बात पर उन्होनें कहा कि हाउसिंग बोर्ड को बंद करने की बात गलत है ,,,,हाउसिंग बोर्ड को बंद करने संबंधी पत्रावली मुझे नहीं मिली है
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।