बांग्लादेश की राजधानी ढाका के एक रेस्टोरेंट में हुए आतंकी हमले में एक भारतीय लड़की की भी मौत हो गई है। ढाका में मौजूदा भारतीय दूतावास ने 19 साल की तारिषी जैन की मौत की पुष्टि कर दी है, इस हमले में कुल 20 लोगों की मौत हुई है, तारिषी का शव 4 जुलाई को भारत लाया जाएगा. इसकी जानकारी विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने दी,,,विदेश मंत्री ने सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर तारिषी की मौत पर संवेदवा व्यक्त की. उन्होंने ट्वीट में लिखा, श्मुझे ये बताते हुए बेहद दुख हो रहा है कि आतंकियों द्वारा बंधक बनाई गई भारतीय लड़की तारिषी की मौत हो गईश्. सुषमा ने कहा कि इस दुख की घड़ी में वो तारिषी के परिवार से साथ खड़ी हैं और उन्हें हरसंभव मदद की कोशिश की जा रही है. फिलहाल मंत्रालय तारिषी के परिवार के लिए वीजा का व्यवस्था कराने में जुटा है. तारिषी उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद की रहने वाली थी.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।