नई शिक्षा नीति के अंतर्गत आठवीं तक के छात्रों के फेल नहीं करने की नीति को खत्म किए जाने की बात कही गई है। मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के मसौदे के अहम बिंदु जारी किए। इनमें स्कूलों में छात्रों के सीखने के स्तर पर गंभीर चिंता जताई गई है। मसौदे में कहा गया है कि आठवीं तक बच्चों को फेल नहीं करने की मौजूदा नीति को बदला जाएगा। तर्क दिया गया कि इससे छात्रों के अकादमिक प्रदर्शन पर गंभीर असर पड़ा है। विद्यार्थियों को फेल न करने की नीति को पांचवीं कक्षा तक सीमित किया जाएगा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।