मारे गए अफसरों के परिजनों को मुआवजा
(India)
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल निजी समारोह में पहुंचे। इस समारोह में सीएम केजरीवाल ने एमडीएमसी अफसर एमएम खान और एनआईए अफसर तंजील अहमद के परिजनों को एक करोड़ का मुआवजा दिया। केजरीवाल ने खान के परिजनों को मुआवजे के साथ परिवार के किसी एक परिजन को एनडीएमसी में नौकरी देने का ऐलान भी किया है। बता दें कि 16 मई को दिल्ली में एमएम खान की हत्या कर दी गई थी। खान की हत्या के आरोप में 7 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।