मोदी कैबिनेट में 19 नए मंत्री शामिल
(India)
नरेंद्र मोदी ने मंगलवार अपनी कैबिनेट में 19 नए मंत्रियों को शामिल किया। एक मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को प्रमोशन दिया गया है। तीन मंत्रियों ने अंग्रेजी में शपथ ली। खबरों के मुताबिक, पांच पुराने मंत्रियों पीएम को इस्तीफे भेज दिए हैं। जैसा कि माना जा रहा था कि 75 साल से ऊपर के नेताओं को मंत्री नहीं बनाया जाएगा, ऐसा ही हुआ। महाराष्ट्र से आने वाले आरपीआई नेता रामदास अठावले जब शपथ ले रहे थे तो अजीब हालात बन गए। वो अपना नाम पढ़ना ही भूल गए। राष्ट्रपति ने उन्हें तीन बार टोका। दो बार खुद लाइनें पढ़ीं। शिवसेना कोटे से किसी को मंत्री नहीं बनाया गया है। अब कैबिनेट में मोदी समेत 83 सदस्य हैं। अब सबसे युवा मंत्री अनुप्रिया पटेल हैं। यूपी से सांसद अपना दल की अनुप्रिया 35 साल की हैं।
विजय गोयल, राज्यसभा सांसद, राजस्थान
सीआर चैधरी, सांसद, नागौर राजस्थान
पीपी चैधरी, सांसद, पाली, राजस्थान
अर्जुनराम मेघवाल, सांसद, राजस्थान
महेंद्रनाथ पांडे, सांसद चंदौली, यूपी
कृष्णा राज, सांसद शाहजहांपुर, यूपी
अनुप्रिया पटेल, सांसद मिर्जापुर, यूपी
एम.जे. अकबर, राज्यसभा सांसद, मप्र
अनिल माधव दवे, राज्यसभा सांसद, मप्र
फग्गन सिंह, सांसद, मध्यप्रदेश
पुरुषोतम रुपाला, राज्यसभा सांसद, गुजरात
जसवंत सिंह भाबोर, सांसद दाहोद, गुजरात
मनसुखभाई मंडविया, राज्यसभा सांसद, गुजरात
रामदास अठावले, राज्यसभा सांसद, महाराष्ट्र
सुभाष रामराव भामरे, सांसद, धुले, महाराष्ट्र
राजेन गोहिन, सांसद नौगांव, असम
एसएस आहलूवालिया, सांसद, दार्जलिंग
अजय टम्टा, सांसद अल्मोड़ा, उत्तराखंड

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।