टॉपर घोटाले में परीक्षा समिति के पूर्व सचिव गिरफ्तार
(India)
इंटर टॉपर घोटाले में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के पूर्व सचिव श्रीनिवास चंद्र तिवारी को एसआईटी ने गिरफ्तार कर लिया है। श्रीनिवास पर पद का गलत फायदा उठाने का आरोप है। एसएसपी मनु महाराज ने बताया कि जांच के दौरान यह बात सामने आई कि नियोजित शिक्षक अनिल को लालकेश्वर प्रसाद का पीए बनाने के लिए उसे मुंगेर से गलत तरीके से प्रतिनियुक्ति कराकर पटना लाया गया। इस बाबत श्रीनिवास से पूछताछ भी की गई, लेकिन वे खुद को निर्दोष बताते रहे। मगर अनिल को पीए बनाने में इन्हीं की भूमिका थी। अनिल पहले से ही जेल में बंद है। 2015 में विशुन राय कॉलेज के टॉपर को लेकर हुए विवाद की जानकारी भी श्रीनिवास को थी। आरोप है कि इसके बावजूद सचिव रहते इन्होंने रिजल्ट जारी किया था। लालकेश्वर ने श्रीनिवास से भी फर्जी टॉपरों के बारे में बात साझा की थीं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।