मोदी की टीम से निहालचंद और सांवरलाल जाट की छुट्टी
(India)

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जहां मंत्रिमंडल विस्तार करते हुए 19 नए चेहरों को शामिल करते हुए राज्य मंत्री बनाया है, तो वहीं 5 मंत्रियों की छुट्टी कर दी गई है। सूत्रों के अनुसार मंत्रिपरिषद से बाहर किए जाने वालों में सभी राज्य मंत्री ही हैं। मोदी मंत्रिपरिषद से बाहर होने वाले मंत्रियों में मानव संसाधन एवं विकास राज्य मंत्री डॉ रमाशंकर कठेरिया, पंचायती राज्य मंत्री निहाल चंद गोयल, जल संसाधन राज्य मंत्री सांवरलाल जाट, जनजातीय मामलों के राज्य मंत्री मनसुखभाई वासवा और कृषि राज्य मंत्री मोहनभाई कुंदारिया शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार पीएम मोदी ने मंत्रिपरिषद में नई ऊर्जा लाने के लिए फेरबदल और विस्तार किया है। इन पांचों मंत्रियों के कामकाज को लेकर मीडिया में भी लगातार आलोचना होती रही है। समझा जाता है कि प्रधानमंत्री ने इन मंत्रियों का प्रदर्शन बेहतर नहीं होने के कारण उन्हें मंत्रिपरिषद से हटाया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।