पाकुड़ में जिला सांख्यिकी कार्यालय में पदस्थापित प्रधान सहायक नाजिर लालनकांत झा ने बैंक से फर्जी तरीके से पाँच लाख दस हजार रुपये की निकासी कर ली। इसको लेकर जिला सांख्यकी पदाधिकारी सुनीता किस्कू ने मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है। जानकारों की मानें तो मामला एक साल बाद उजागार हुआ है। जबकि पूर्व में रहे सांख्यिकी पदाधिकारी ने मामले में संज्ञान नहीं लिया था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।