राजस्थान सरकार ने उच्च शिक्षा विभाग के 747 शिक्षकों को पदोन्नति का लाभ दिया है,,, प्रदेश के महाविद्यालयों में प्राचार्य और उप प्राचार्य के लम्बे समय से पड़े खाली पदों को भरा जाएगा,,,,उच्च शिक्षा मंत्री कालीचरण सराफ ने बताया की आगामी 15 जुलाई तक प्रदेश के महाविद्यालयों में रिक्त प्राचार्य एवं उप प्राचार्य के पदों को भर दिया जाएगा,,,, स्नातकोत्तर महाविद्यालयों के प्राचार्य पदों पर 77 शिक्षकों,स्नातक महाविद्यालयों के प्राचार्य पदों पर 142 शिक्षकों को और उप प्राचार्य के अंतर्गत 193 शिक्षकों को पदोन्नति का लाभ दिया गया है,,,,,इसी तरह राज्य सरकार ने 178 शिक्षकों को वरिष्ठ वेतनमान और 157 शिक्षकों को चयनित वेतनमान प्रदान करते हुए उन्हें केरियर एडवांसमेंट स्कीम के तहत लाभांवित किया गया है,,,,,उच्च शिक्षा विभाग में कुल 747 प्राचार्य,उपप्राचार्य और शिक्षकों की पदोन्नति के साथ ही उन्हें सीएएस के तहत लाभांवित करने के भी आदेश जारी किए गए हैं,,,,
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।