नरेगा योजना को कौशल विकास से जोड़ने का सुझाव
(India)
मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने नरेगा योजना को कौशल विकास से जोड़ने का सुझाव दिया है...उन्होंने नरेगा में 100 दिन का रोजगार पूरा करने वाले परिवारों को कौशल विकास प्रशिक्षण देने पर जोर दिया है...मुख्यमंत्री ने आज सीएमओ में राज्य रोजगार गारन्टी परिषद की बैठक ली....उन्होंने बीते दो सालों में मनरेगा योजना के तहत मजदूरों को समय पर भुगतान 15 फीसदी से बढ़कर 82 फीसदी होने पर खुशी जाहिर की ..उन्होंने कहा कि नरेगा मजदूरों को उनके बैंक खातों में सीधे भुगतान का फीसदी भी 18 से बढ़कर 93 फीसदी होने से योजना में छीजत की सम्भावना नग्णय हो गई है...राजे ने कहा कि इस योजना में अब व्यक्तिगत लाभार्थियों, वृक्षारोपण, उद्यानिकी और मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान के कार्यों पर फोकस होना चाहिए...

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।