बेलाकासा होटल हादसे में जांच शुरू
(India)
फॉल सिलिंग के गिरने से तीन लोगों की मौत हो जाने के मामले में पुलिस ने होटल प्रशासन के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। बेलाकासा होटल के बैंक्विट हाल में गुरुवार को जांच पड़ताल के लिए एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। एफएसएल के विशेषज्ञों ने जांच के लिए नमूने लिए हैं। एफएसएल के विशेषज्ञ सुशील कुमार बैनर्जी ने बताया- फॉल सीलिंग स्ट्रैक्चर बिल्कुल कमजोर हो गया था। फॉल सीलिंग में सीलन भी थी और इसे ठीक से डिजाइन किया हुआ भी नहीं था। लगातार सीलन से यह कमजोर होती चली गई और तेज आवाज में म्यूजिक चलने के कारण कंपन के चलते यह नीचे गिर गई।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।