जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों को मिली कामयाबी
(India)
जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई में शुक्रवार को सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है. सेना और स्थानीय पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में हिजबुल मुजाहिदीन के पोस्टर ब्वॉय और टॉप कमांडर बुरहान वानी मारा गया है. बुरहान वानी के मारे जाने के बाद घाटी में तनाव बढ़ गया है. बुहरान के समर्थन में प्रदर्शनकारियों ने जम्मू-श्रीनगर हाइवे को बंद कर दिया है. इंटरनेट सेवा को फिलहाल बंद कर दिया गया है. बुरहान के सिर पर 10 लाख का इनाम था. जानकारी के मुताबिक, अनंतनाग के कोकरनाग इलाके में राष्ट्रीय रायफल्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस से मुठभेड़ में बुरहान मारा गया. वह दक्षणि कश्मीर के त्राल का रहने वाला था. बुरहान की मौत की खबर फैलने के तुरंत बाद श्रीनगर में पाकिस्तान समर्थक नारे सुनाई देने लगे. लोग सड़कों पर उतर आए और टायरें जलाने लगे... शहर के प्रमुख इलाके में कर्फ्यू जैसी बंदिशें लगा दी गई है.....

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।