राजधानी जयपुर के अशोक नगर थाना इलाके में बीएमडब्ल्यू कार दुर्घटना मामले में आरोपी सिद्धार्थ को कोर्ट में पेश किया गया ,,, आरोपी की रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद पुलिस टीम कडी सुरक्षा के बीच आरोपी को लेकर कोर्ट पहुॅची ,,, पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेशकर दुर्घटना मामले की जांच के लिए 3 दिन का रिमांड मांगा ,,,वहीं बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने पुलिस रिमांड देने का विरोध किया और कहा कि मामले को लेकर पुलिस इससे पहले भी रिमांड लेकर आरोपी से पूछताछ कर चुकी है ,,,वहीं पुलिस ने दुर्घटना मामले सीसीटीवी और अन्य साक्ष्यों का हवाला देते हुए कार के चालक से पूछताछ की बात कही ,,,दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने आरोपी को 2 दिन के पीसी रिमांड पर सौंप दिया ।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।