झारखंड में जानलेवा साबित हो रहे हैं छोटे जलाशय
(India)
झारखंड में जल संरक्षण एवं भूगर्भ जल संवर्धन के लिए करीब पौने दो लाख छोटे जलाशय बनाये गए है...उम्मीद है कि इससे पानी बचाने की दिशा में बेहतर नतीजे निकलेंगे लेकिन इन जलाशयों से जुड़े कुछ ऐसे हादसे हो रहे है जिसे लेकर लोगों में डर का माहौल है और विपक्ष भी सरकार से जबाब मांग रहा है...अब तक की रिपोर्ट के अनुसार राज्य के विभन्न जिलों में छोटे जलाशय में डूबने से 14 बच्चों की मौत हो चुकी है...अधिकतर हादसे बच्चों के जलाशय के पास खेलते वक्त पैर फिसलने से या फिर तैरने की कोशिश के दौरान हुए हैं..विपक्ष ने बच्चों की असमय हुई मौत के की वजह से सरकार की इस योजना को मौत का कुंआ नाम दिया है..

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।