अफ्रीका में गांधीजी से जुड़े स्थलों पर गए पीएम मोदी
(India)
नरेंद्र मोदी के दो दिन के साउथ अफ्रीका का टूर का आज आखिरी दिन है। डरबन से पीटरमेरित्जबर्ग के बीच उन्होंने ऐतिहासिक ट्रेन का सफर किया। पीटरमेरित्जबर्ग वही स्टेशन है, जहां महात्मा गांधी को अपमान झेलना पड़ा था। पीटरमेरित्जबर्ग स्टेशन पर मोदी ने उस वेटिंग हॉल में एग्जीबिशन का भी इनॉग्रेशन किया, जहां महात्मा गांधी ने एक रात गुजारी थी। साथ ही, स्टेशन की विजिटर्स बुक में अपना नाम दर्ज किया और उस स्पॉट पर भी गए जहां महात्मा गांधी को ट्रेन से उतारा गया था। बता दें मोदी चार अफ्रीकी देशों के दौरे पर हैं। साउथ अफ्रीका से देर शाम वो तंजानिया के लिए रवाना होंगे और इसके बाद केन्या जाए। पीटरमेरित्जबर्ग स्टेशन पर ट्रेन से उतरने के बाद मोदी ने अपने इस सफर को ऐतिहासिक बताया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।