(Chakrata, Dehradun)
देहरादून में रिस्पना चौक पर पहले तो शक्तिमान की प्रतिमा लगवाई गई और फिर रातोंरात हटा ली गई! जी हां तीन दिन पहले शक्तिमान घोड़े की प्रतिमा रिस्पना चौक पर लगवाई गई और मंगलवार सुबह चार बजे इस प्रतिमा को हटा लिया गया. गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर शक्तिमान की मूर्ति लगाने को लेकर लोगों ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा था कि 2013 की केदारनाथ आपदा में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए आज तक मूर्ति नही लगवाई गई है. जबकि राजनीतिक फायदे के लिए सीएम हरीश रावत ने शक्तिमान घोड़े की प्रतिमा लगाने में देर नहीं की. फेसबुक और ट्वीटर पर लोगों ने काफी तिखी प्रतिक्रिया दी थी. मूर्ति को हटाने के संकेत सोमवार को उसी समय मिल गए थो जब सीएम ने पुलिस लाइन में शक्तिमान पार्क का उद्घाटन करने से मना कर दिया था. रावत ने कहा था कि आने वाली सरकार ही अब इस पार्क का उद्घाटन करेगी.
मुख्य विपक्षी दल भाजपा ने भी सीएम की यह कहकर आलोचना की थी कि सीएम हरीश रावत शक्तिमान को लेकर राजनीति कर रहे हैँ. कुल मिलाकर 14 मार्च को शक्तिमान की टांग टूटने से शुरू हुआ विवाद अभी थमने का नाम नहीं ले रहा है.इससे पहले हरीश रावत सरकार ने देहरादून विधानसभा के पास स्थित रिस्पना चौक का नाम घोड़े शक्तिमान को समपित करते हुए शक्तिमान चौक कर दिया था. इसी चौक पर शक्तिमान की प्रतिमा लगाई गई थी.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।