अब राजधानी ट्रेन के किराए में करें हवाई जहाज का सफर
(DELHI, DELHI) सरकारी विमानन कंपनी एयर इंडिया ने सात और घरेलू मार्गों पर अपनी उड़ानों की अंतिम समय की टिकटों का किराया घटाकर राजधानी रेलगाड़ियों के एसी 2 टायर के किराये के बराबर लाने की घोषणा की। इन नये रूटों में नयी दिल्ली से अहमदाबाद, गोवा व हैदराबाद का रूट शामिल है।
कंपनी की इस पहल के तहत न्यूनतम किराया 2240 रुपये तक है। इसके तहत टिकट उड़ान के तय प्रस्थान समय से चार घंटे पहले से खरीदी जा सकेगी। आपको बता दें कि कंपनी ने एयर इंडिया के दिल्ली-मुंबई, दिल्ली-चेन्नई, दिल्ली-कोलकाता व दिल्ली-बेंगलुरू मार्गों पर टिकटों को उड़ानों के प्रस्थान के चार घंटे पहले सस्ती करने की घोषणा कर दी है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।