(UTTARPRADESH, UTTARPRADESH)
उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले कांग्रेस में भी उठापटक तेज हो गई है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल खत्री ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों के मुताबिक निर्मल खत्री ने कांग्रस चेयरपर्सन सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक पार्टी हाईकमान ने इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। चुनाव के नजरिए से प्रदेश कांग्रेस में यह पहला बड़ा बदलाव माना जा रहा है। कयास लगाए जा रहे हैं कि पार्टी विधानसभा चुनाव से पहले विशेषकर ब्राह्मण समुदाय से राज्य के लिए नया प्रदेश प्रमुख ढूंढ रही है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।