नबाम तुकी ने संभाला अरुणाचल प्रदेश के सीएम का कार्यभार
(India)
नबाम तुकी ने दिल्ली में ही अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री का कार्यभार बुधवार को संभाल लिया है. वह राष्ट्रीय राजधानी में ही डेरा डाले हुए हैं. इस बाबत उन्होंने कहा, अरुणाचल भवन में ही मैंने कामकाज संभाल लिया है. इससे पहले कल सुप्रीम कोर्ट ने अरूणाचल प्रदेश विधानसभा सत्र को एक महीने पहले बुलाने के राज्यपाल के निर्णय को असंवैधानिक बताते हुए इसे खारिज कर दिया और प्रदेश में कांग्रेस सरकार को बहाल करने के आदेश दिये. सुप्रीम कोर्ट के ताजा आदेश ने नाबाम तुकी के नेतृत्व वाली बरखास्त कांग्रेस सरकार की सत्ता में वापसी का रास्ता साफ कर दिया...

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।