(India)
दक्षिणी सूडान में फंसे 600 से अधिक भारतीयों को निकालने के लिए मोदी सरकार का ऑपरेशन ‘संकटमोचन’ शुरू हो गया है। आज सुबह विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह की अगुवाई में यह अभियान शुरू किया गया। आपको बता दें कि दक्षिण सूडान के कई हिस्सों में पूर्व विद्रोही और सरकारी सैनिकों के बीच हिंसक संघर्ष जारी है। इस संघर्ष में 600 से अधिक भारतीय फंस गए हैं। मंत्रालय के अनुसार दक्षिण सूडान में करीब 600 भारतीय हैं। इनमें 450 जूबा में और करीब 150 राजधानी के बाहर हैं। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार अभी तक करीब 300 भारतीयों ने वहां से निकाले जाने के लिए भारतीय दूतावास में पंजीकरण कराया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।