सुरक्षाबलों से हथियार छीन रहे हैं प्रदर्शनकारी
(India)
हिजबुल कमांडर बुरहान वानी के मारे जाने के बाद जहां एक तरफ पुलिस और सेना राज्य में फैली हिंसा को रोकने में जुटी हुई है, वहीं दूसरी तरफ प्रदर्शनकारी पुलिस और सेना के हथियार लूट कर आर्मरी बनाने में लगे हुए हैं. दो दिन पहले भी एक विद्रोही ने जम्मू-कश्मीर पुलिस की 70 हथियार लूट लिए थे। सोमवार को कुलगाम के दमहल हांजी पोरा पुलिस स्टेशन से एक विद्रोही ये हथियार लेकर भाग गया. 70 हथियारों में कुछ ऑटोमेटिक थे तो कुछ सेमी ऑटोमेटिक. मंगलवार को भी सेना से हथियार छीनने के दो अलग-अलग मामले सामने आए. त्राल में एक समूह ने 4 कॉन्स्टेबलों पर हमला बोल कर उनसे हथियार छीनने की कोशिश की. हालांकि, पुलिसकर्मियों ने ऐसा होने नहीं दिया. देर शाम करलपुरा पुलिस स्टेशन पर हमला किया गया. खबरों के मुताबिक हमलावरों का मकसद हथियार चुराना ही था.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।