सीनियर आईएएस अधिकारी डा. अशोक खेमका की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। बीज विकास निगम में प्रबंध निदेशक के पद पर रहते हुए गेहूं के बीजों की कम बिक्री के आरोप में मनोहर सरकार ने खेमका को चार्जशीट कर दिया है। चार्जशीट में अशोक खेमका पर आरोप है कि जब वो बीज विकास निगम के एमडी थे तब बीजों की बिक्री का जो लक्ष्य तय किया गया था उसे पाने में वो नाकाम रहे. खेमका 15 अक्टूबर 2012 से 4 अप्रैल 2013 तक हरियाणा बीज विकास निगम के मैनेजिंग डायरेक्टर के पद पर तैनात थे। खेमका के खिलाफ यह चार्जशीट पूर्व हुड्डा सरकार के 2013 में ही तैयार हो गई थी, लेकिन तब उन्हें नहीं दी जा सकी थी। करीब तीन साल बाद खेमका को चार्जशीट देने का काम मनोहर लाल खट्टर सरकार ने कर दिया है। चार्जशीट में 2012-13 में हरियाणा बीज विकास निगम में बिना बिके रह गए भारी मात्रा में गेहूं के बीज के लिए खेमका को जिम्मेदार ठहराया गया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।