राजधानी में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं,,, एक बार फिर तेज रफ्तार से दौड़ती एक कार ने 5 लोगों को कुचल दिया ,,, जिसमें एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई,,, घटना रामगंज थाना इलाके के जगन्नाथजी के रास्ते में हुई ,,,जहां बच्चे अपने घर के बाहर खेल रहे थे और कुछ लोग रास्ते से गुजर रहे थे ,,,इसी दौरान तेज रफ्तार से दौड़ती एक कार ने लोगों को टक्कर मार दी ,,,घटना में एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई और अन्य 4 लोग घायल हो गए,,,घटना के बाद कार चालक कार को छोड़कर फरार हो गया ,,,सूचना पर पहुॅची पुलिस ने घायलों को एसएमएस अस्पताल पहुॅचाया और कार को जब्त कर फरार कार चालक की तलाश शुरू की,,,घटना के बाद इलाके में लोगों ने विरोध जताया जिस पर मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने समझाइश कर मामला शांत कराया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।