नीरज के पवन की जमानत याचिका खारिज
(India)

भ्रष्टाचार मामलों की विशेष अदालत ने एनाआरएचएम में टेंडर्स घोटाला मामले में आरोपी निलंबित आईएएस अधिकारी नीरज के पवन की जमानत याचिका खारिज कर दी,,, कोर्ट ने मामले को गंभीर बताया और आरोपी नीरज के पवन के खिलाफ पर्याप्त सबूत होने के आधार पर जमानत देने से इंकार कर दिया,,, इससे पहले अदालत में दोनों पक्षों की ओर से बहस हुई थी,,, वहीं आज एनआरएचएम मामले में आरोपियों की भ्रष्टाचार मामलों की विशेष अदालत में पेशी हुई,,, बीमारी के चलते निलंबित आईएएस अधिकारी नीरज के पवन कोर्ट में पेश नहीं हुए। दूसरी ओर मामले में आरोपी अजीत सोनी की ओर से भी उनके अधिवक्ता ने जमानत याचिका पेश की जिस पर सनुवाई की तारीक 16 जुलाई तय की गई है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।