देश के शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में गुरुवार को हल्की गिरावट का रुख देखने को मिला। वहीं, रुपया लगातार दूसरे दिन अपनी बढ़त बरकरार रखते हुए आज के शुरुआती कारोबार में नौ पैसे चढ़कर 66.96 पर पहुंच गया। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.30 बजे 16.30 अंकों की कमजोरी के साथ 27,814.60 पर जबकि निफ्टी भी लगभग इसी समय 0.95 की कमजोरी के साथ 8,513.90 पर सपाट रहा। बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 42.62 अंकों की बढ़त के साथ 27,857.80 पर, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 3.75 अंकों की कमजोरी के साथ 8,515.75 पर खुला। रुपया लगातार दूसरे दिन अपनी बढ़त बरकरार रखते हुए आज के शुरुआती कारोबार में नौ पैसे चढ़कर 66.96 पर पहुंच गया। ऐसा अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में बैंकों और निर्यातकों की ओर से अमेरिकी डॉलर की बिकवाली बरकरार रखने के मद्देनजर हुआ।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।