पाकिस्तान ने हिजबुल के मारे गए कमांडर बुरहान वानी और अन्य आतंकवादियों को स्वतंत्रता सेनानी बता कर भारत के आरोपों को साबित कर दिया है। आतंकवादियों को महिमामंडित करते हुए भारतीय सुरक्षा बलों पर कश्मीर में सरकारी आतंकवाद अंजाम देने का भी आरोप लगाया है। वही हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी बुरहान वानी का गुणगान करना पाकिस्तान को भारी पड़ गया है। भारत सरकार ने इस मुद्दे पर गुरुवार को जहां संयुक्त राष्ट्र में पाक को कड़ी फटकार लगाई, वहीं, अमेरिकी सांसदों ने भी कहा कि आतंकी का समर्थन करके पाक ने अपनी ही पोल खोल दी है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।