अजमेर की रैकी कर चुके हैं दो आईएस आतंकी
(India)
आतंकी संगठन आईएसआईएस की नजर अजमेर पर पड़ चुकी है। संगठन के टेरर मॉड्यूल के दो आतंकी अजमेर की रैकी कर जा चुके हैं। यह खुलासा हैदराबाद में राष्ट्रीय जांच एजेंसी की पकड़ में आए आतंकियों ने किया है। एनआईए की टीम एक आतंकी को अजमेर लेकर पहुंची। उससे होटल सहित अन्य स्थानों की तस्दीक करवाने के बाद वापस हैदराबाद ले गई। आतंकी संगठन के टेरर मॉड्यूल के हैदराबाद निवासी मोहम्मद इब्राहिम याजदानी और हबीब मोहम्मद इलियास गत 10 जून को अजमेर आए थे। दोनों यहां दरगाह क्षेत्र स्थित होटल दरबार पैलेस के कमरा नम्बर 111 में ठहरे। चार दिन ठहरने के बाद 14 जून को बस से इन्दौर के रास्ते से हैदराबाद लौट गए।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।