पटना के पुराना सचिवालय प्रांगण में ब्रांडेड शराब की सौ से भी अधिक खाली बोतलें देखी गयी जो नितीश सरकार के बिहार में पूर्ण शराब बंदी के दावों पर एक बड़ा सवाल है। गौरतलब है की सीएम नितीश कुमार शराबबंदी को सामाजिक परिवर्तन का एक नायाब नमूना बताते हुए इसे पूरे देश में लागू करने की मांग हर मंच से पीएम मोदी से करने की कवायद में जुटे है। लेकिन मनोरमा देवी, ललन राम के बाद सचिवालय से आई ये तस्वीरे नितीश सरकार के बिहार में पूर्ण शराब बंदी के दावों की पोल खोलने के लिए काफी है। पुराना सचिवालय अर्थात जहाँ सीएम ,डिप्टी सीएम से लेकर कई मंत्रियो के साथ ही बिहार सरकार के प्रमुख अधिकारियों का कार्यालय कक्ष है उसी प्रांगण में शराब सेवन के बाद खाली हुई बोतले बेहिचक सैकड़ो की तादाद में रखी गयी है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।