‘आतंकवाद पर मेरे वीडियो से छेड़छाड़ हुई’
(India)
ढाका हमले के बाद से चर्चा में आए विवादित इस्लामिक प्रचारक जाकिर नाइक आखिरकार स्काइप के जरिए मीडिया के सामने आए। उन्होंने कहा, ये मेरे खिलाफ साजिश हो रही है। मीडिया में आतंकवाद पर जो वीडियो दिखाए जा रहे हैं उसमें छेड़छाड़ की गई है। नाईक ने चुनौती देते हुए कहा कि मेरे खिलाफ एक भी बिना छेड़छाड़ किये वीडियो हो तो मुझे दिखाएं जिसमें मैंने सुसाइड अटैक को सही ठहराया हो। उन्होंने कहा कि ढाका हमले के बाद से मेरा मीडिया ट्रायल किया जा रहा है। उन्होंने कहा, मैं कभी किसी आतंकवादी से नहीं मिला, न ही किसी को आतंक के लिए प्रेरित किया। हालांकि उन्होंने कहा कि अगर कोई आदमी मेरे बगल में खड़ा होकर फोटो लेता है तो मैं सिर्फ मुस्कुरा देता हूं। मैं ये नहीं पूछता कि वो कौन है वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जवाब देते हुए जाकिर नाइक ने साफ किया कि मैंने कभी नहीं कहा कि किसी भी मॉल, बाजार या बिल्डिंग में जाकर सुसाइड अटैक करना सही है। मेरे हिसाब से ही नहीं इस्लाम के अनुसार भी निर्दोषों को मारना हराम है। उन्होंने कहा कि मैंने अपने भाषणों में यही कहा है कि युद्ध के द्वौरान कमांडर के आदेश पर सुसाइड अटैक करना जायज है। जाकिर नाइक ने कहा, मैं शांति का दूत हूं। दुनिया में किसी भी जगह हो रही आतंकी हमलों की निंदा करता हूं। डॉ. नाइक ने जानकारी दी कि उन्होंने तमाम मीडिया द्वारा उठाए गए सवालों के आधार पर 30 सवालों के जवाब उन्होंने एक पेन ड्राइव के माध्यम से दे दिए हैं। जिसे मीडियाकर्मियों को बांटा जाएगा। उन्होंने कहा, ये सवाल तमाम मीडिया चैनल पर मेरे खिलाफ उठे सवालों के आधार पर है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।