सरकार और कांग्रेस के बीच वस्तु एवं सेवा कर यानी जीएसटी बिल को लेकर पहले दौर की बातचीत कामयाब रही है...अगली बैठक मॉनसून सत्र शुरू होने के बाद मंगलवार को होगी... कांग्रेस का रुख नर्म पड़ने के बाद जीएसटी के पास होने की संभावना बढ़ गई है...मॉनसून सत्र की शुरुआत से पहले सरकार और कांग्रेस के बीच गर्मजोशी दिखाई दी, लेकिन क्या ये गर्मजोशी जीएसटी बिल का रास्ता साफ कर पाएगी, इस पर दोनों ही पक्ष फिलहाल बोलने को तैयार नहीं...मॉनसून सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है...सरकार और कांग्रेस की मंगलवार फिर से मुलाकात तय हुई है...ये इस बात का संकेत है कि बातचीत पटरी पर है...बैठक के बाद....वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि सरकार की कोशिश जीएसटी पर आम राय बनाने की है...वहीं, गुलाम नबी आजाद का कहना है कि प्रारंभिक बात हुई है...अब पार्टी नेतृत्व से विचार-विमर्श के बाद फिर मुलाकात होगी...
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।