धौलपुर जिले के हिनौता गांव में राजस्व लोक अदालत अभियान के फॉलोअप शिविर का आयोजन किया गया। अभियान में वर्षों पुराने दर्जनों मुकदमों का आपसी सहमति से समाधान हुआ। शिविर में धौलपुर उपखण्ड अधिकारी प्रदीप के गावंडे और सहायक कलेक्टर सुभाष चैधरी ने बगचैली खार गांव के 36 खसरों की 36 बीघा 13 बिस्वा भूमि के मालिकाना कब्जे को लेकर 2 पक्षों में बरसों से मनमुटाव चल रहा था। आये दिन संघर्ष की नौबत आ जाती थी और मामला धौलपुर सहायक कलेक्टर न्यायालय में चल रहा था। दोनों अधिकारियों ने दोनों पक्षों से समझाईस कर वर्षो पुराने मामले को पल भर में निबटा दिया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।