लखनऊ में कांग्रेस का रोड शो आज
(India)
आज लखनऊ में कांग्रेस का रोड शो होगा। आपको बता दें कि प्रदेश में अपनी जमीन वापसी के लिए संघर्ष कर रही कांग्रेस की नयी टीम आज एक साथ राजधानी पहुंचेगी। यहीं से उत्साहित कांग्रेसी रोड शो कर इन नेताओं की अगवानी करेगी। कांग्रेस इस बार यूपी में होने वाले बिधानसभा चुनाव में वापसी करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है। आपको बता दें कि पहले नरेंद्र मोदी, फिर नीतीश कुमार के साथ काम कर चुके प्रशांत किशोर को जोडने के बाद पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश को पूरी नयी टीम सौंपी है। पहले प्रदेश प्रभारी मधुसूदन मिस्त्री को हटाकर गुलाम नबी आजाद को प्रदेश का प्रभार सौंपा। उसके बाद प्रदेश अध्यक्ष के रूप में राज बब्बर व मुख्यमंत्री पद का प्रत्याशी शीला दीक्षित को बनाया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।