हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी बुरहान वानी के एनकाउंटर के बाद जम्मू-कश्मीर में बिगड़े हालातों के लिए विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह ने केंद्र और राज्य सरकार पर ठीकरा फोड़ने वालों पर हमला बोला है। फेसबुक पर वीके सिंह ने अपने पोस्ट में कश्मीर के युवाओं को विकास की राह पर चलने की अपील की है। कश्मीर की वर्तमान परिस्तिथि से आप परिचित होंगें ही. शहीद बुरहान वनि के लिए कुछ “बुद्धिजीवी शुभचिंतक अविलम्ब अपना शोक व्यक्त कर चुके हैं. उन्होंने भारतीय सरकार एवं जम्मू कश्मीर की सरकार को कटघरे में खड़ा कर के पूर्णतयः दोषी घोषित कर दिया है
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।