दरभंगा के विद्यालयों में गंदगी का आलम
(India)
बिहार सरकार शिक्षा को गुणवत्तपूर्ण बनाने की चाहे जितनी भी कोशिशें कर लें लेकिन जब तक बुनियादी बातों पर ध्यान नहीं दिया जाएगा स्थिति सुधरने वाली नहीं है..चरवाहा विद्यालय भले ही गुजरे जमाने की बात हो चला हो लेकिन दरभंगा जिला मुख्यालय के सरकारी स्कूल अभी भी सूअरों का चारागाह बना हुआ है...शिक्षा व्यवस्था की गुणवत्ता और स्वच्छता को मुंह चिढ़ाते दरभंगा के यह तीन स्कूल इसका प्रमाण है..जिला मुख्यालय के बड़े अधिकारियों के कार्यालय से महज कुछ ही दूरी पर स्थित वंशी दास कन्या विद्यालय, राजकीय प्राथमिक विद्यालय और मद्य विद्यालय दुमदुमा के चारों ओर फैली गंदगी, परिसर में जमा कीचड़ और बजबजाती नालियां और कमरे में घूम रहे सूअर बिहार में शिक्षा व्यवस्था की पोल खोलने के लिए काफी है..

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।