संसद का मानसून सत्र सोमवार को शुरू हो गया.... सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए मंत्रियों का परिचय कराया. उन्होंने उम्मीद जताई कि विपक्ष के सहयोग से इस सत्र में अच्छी चर्चा होगी. हालांकि शहडोल से बीजेपी सांसद दलपत सिंह परस्ते के निधन की वजह से लोकसभा मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दी गई. राज्यसभा में वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद को जवाब देते हुए कहा कि कश्मीर में पीडीपी के साथ गठबंधन हिंसा की वजह नहीं है.... इस सत्र में सरकार को जीएसटी समेत कई अहम बिल पास होने की उम्मीद है.... वहीं विपक्ष अरुणाचल और कश्मीर से लेकर पीएम के विदेश दौरे तक सरकार को घेरने के लिए कमर कस चुका है.....
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।