सावन महीने का पहला सोमवार 25 जुलाई, दूसरा 1 अगस्त, तीसरा 8 अगस्त और चौथा सोमवार 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के दिन पड़ेगा। सावन में त्योहारों की भी धूम रहेगी। इसमें 2 अगस्त को छत्तीसगढ़ का पारंपरिक त्योहार हरियाली अमावस्या मनाई जाएगी। इसमें कृषक खेती-किसानी का कार्य खत्म कर अपने कृषि उपकरणों की पूजा करते हैं। 6 अगस्त को विनायक चतुर्थी का पर्व मनाया जाएगा। 7 अगस्त को नागपंचमी मनाई जाएगी। जिन लोगों को कालसर्प को योग हो तो इस दिन महादेव की पूजा करने से यह दोष कटता है। वहीं इस दिन नागदेवता को खीर का भोग अर्पित करने की परंपरा है। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस और सोम प्रदोष व्रत है। 18 अगस्त को रक्षाबंधन का पर्व है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।