आयकर छापे में हुआ सेक्स रैकेट का खुलासा!
(India)

दिल्ली के सफदरजंग एन्क्लेव इलाके में आयात-निर्यात टेक्नोलॉजी कंसलटेंट हेड के घर आयकर विभाग की छापेमारी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। आयकर विभाग ने पिछले महीने अधिकारी के सफदरजंग, वसंत कुंज और लखनऊ के गोमती नगर स्थित आवास पर छापेमारी की थी। जहां से टीम को कई विदेशी मूल की लड़कियों समेत ऐसे दस्तावेज मिले जिससे यह साबित होता है कि अधिकारी लंबे समय से सेक्स रैकेट चला रहा था। पुलिस ने आरोपी की पहचान 63 वर्षीय पीएन सान्याल के रूप में की है। आयकर विभाग के सहायक आयुक्त ने मंगलवार को दक्षिणी दिल्ली पुलिस को मामले की सूचना दी है जिसके बाद इस मामले में आरोपी के खिलाफ सेक्स रैकेट चलाने और मानव तस्करी की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। दक्षिणी दिल्ली पुलिस के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आयकर विभाग की टीम को छापेमारी के दौरान आरोपी के सफदरजंग एन्क्लेव स्थित घर से एक रूसी मूल की महिला भी मिली। जबकि वंसत कुंज और गोमती नगर स्थित घर से पुलिस को कई विदेशी लड़कियां और उनके पासपोर्ट हाथ लगे हैं। आरोपी बीते कई वर्षों से इस धंधे में है। छापेमारी टीम को ऐसे कागजात भी मिले हैं जो यह साबित करता है कि आरोपी ने महिलाओं को अलग-अलग जगह भेजने को लेकर दूसरे लोगों से बड़ी रकम अपने अकाउंट में मंगवाई।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।