घर पर फहरा रहा था पाकिस्तानी झंडा, पुलिस ने किया जब्त
(India)
सीएम नीतीश कुमार के गृह जिले में पिछले 6 साल से प्रत्येक रमजान के महीने में पाकिस्तान का झंडा फहराया जा रहा था..पुलिस को इसकी अब जाकर भनक लगी है..बिहार शरीफ के वार्ड नंबर 36 में जामा मस्जिद के पास स्थित खरादी मुहल्ले का रहने वाला अनवारूल हक अपने घर पर पाकिस्तानी झंडा फहराया करता था..उसके परिवार के लोगों का कहना है कि शादी के काफी समय बाद भी बेटा पैदा नहीं होने पर उसने मन्नत मांगी थी कि बेटा हुआ तो पाकिस्तान जाएंगे..अनवारुल पाकिस्तान नहीं जा पाया तो अपने घर पर ही वहां का झंडा फहराने लगा.. इस घटना से स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए हैं..मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने झंडे को अपने कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है..और अनवारुल हक की पत्नी से पूछताछ कर रही है..मौके पर एसडीओ, डीएसपी सहित लहेरी थाना प्रभारी पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए हैं..गौरतलब है कि जम्मू और कश्मीर में आतंकी के मारे जाने के बाद वहां पाकिस्तान के समर्थन में नारेबाजी और प्रदर्शन किया जा रहा है.. नालंदा में पाकिस्तानी झंडा लहराने के मामले में नालंदा के एसपी ने खुद घटनास्थल पर जाकर जांच की...गौरतलब है कि जिस घर पर झंडा लगा था उसके सदस्यों ने मन्नत मांगने की वजह से झंडा लगाने की बात कही है लेकिन एसपी ने बताया कि किसी झंडा इस्लामिक नहीं बल्कि पाकिस्तानी है..इस मामले में दो लोगों पर एफआईआर दर्ज किया गया है और एक महिला की गिरफ्तारी हो चुकी है..

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।