बिन बरसात बाढ़ के असार 
बिलासपुर इलाके में बरसाती नदियो का कहर
सड़क , खेत सब हुए पानी – पानी
(Yamunanagar, Yamunanagar) पानी से भरे यह खेत यमुनानगर के कस्बा बिलासपुर इलाके के है । गांव के खेत और सड़के पानी से भर गई है । इस इलाके में कोई बारिश नहीं हुई है । दरअसल हिमाचल में हुई जब्रदस्त बरसात के बाद कई बरसाती नदियां पूरे उफ़ान में आ गई है । इससे सोम नदी का पानी काफ़ी बढ़ गया है । अचानक इस कदर आए पानी को देखकर सब परेशान है । हालात यह तक आई कि इन बरसाती नदियों में पानी पुल को छूने लग गया था। वहीं अचानक आए इस पानी ने खेतो को काफ़ी नुकसान पहुंचा है ।
एसडीएम और सिंचाई विभाग के अधिकारी मौके का जायजा लेने के लिए पहुंचे थे । प्रशासन की माने तो उन्होंने हाल ही में नहर के किनारे पटरी बना दी थी। जिसके चलते काफ़ी बचाव देखने को मिला है । लेकिन इस पटरी के पास भी पानी ओवर फलो होकर जंगल व खेतों में गया है ।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।