समाजवादी पार्टी को आरजेडी से बड़ा झटका
(BIHAR, BIHAR) लालू से रिस्तेदारी की उम्मीद लगाए समाजवादी पार्टी को आरजेडी से बड़ा झटका लगा है। उत्तरप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर आरजेडी के वरिष्ठ नेता रघुवंश प्रसाद सिंह ने एक बयान देकर एक बार फिर संसय की स्थिति बना दी है। नितीश कुमार के उत्तरप्रदेश के दौरे के बीच आरजेडी ने भी कहा की पार्टी उत्तरप्रदेश में चुनाव लड़ सकती है। रघुवंश सिंह ये भी कहा कि बेशक़ आरजेडी चाहती है कि सेकुलर वोट को रोकने के लिए वह प्रयत्न करेंगे, लेकिन एकजुटता नहीं होने की सूरत में पार्टी उत्तरप्रदेश में चुनाव भी लड़ेगी।
रघुवंश प्रसाद सिंह ने बीजेपी नेता द्वारा मायावती पर विवादित टिप्पणा पर कहा कि दयाशंकर पर आपराधिक मामला चलाया जाना चाहिय। ऐसे बयानों से समाज टूटता है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।