कारगिल विजय दिवस आज
आज पूरा देश करगिल के शहीदों को कर रहा सलाम
(DELHI, DELHI) आज से ठीक 17 साल पहले भारतीय सेना ने कारगिल में पाकिस्तानी घुसपैठियों को खदेड़कर भारतीय जमीन से बाहर कर दिया था, जिसे हर वर्ष विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। ऑपरेशन विजय नाम के इस मिशन में भारतमाता के सैकड़ों वीर सपूत शहीद हुए थे। इन वीर सपूतों ने अपने प्राणों की परवाह किए बिना देश की आन-बान और शान पर विपरीत हालात वाली इस जंग में प्राण न्यौछावर कर दिए थे। इन्हीं शहीदों के बलिदान को आज देश नमन कर रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस मौके पर कारगिल युद्ध में शहीद जवानों को याद किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर अमर शहीदों को श्रद्धांजली अर्पित की। कारगिल विजय दिवस सेना के शौर्य, पराक्रम और बलिदान को नमन करता हूं। भारत में घुसपैठियों को सबक सिखाने वाले सैनिकों को देश कभी नहीं भूल पाएगा। मोदी ने एक साथ तीन ट्वीट किए, जिसमें उन्होंने शहीदों को नमन किया है और भारतीय सेना से साहस व पराक्रम को सराहा है। वहीं तीनों सेना प्रमुखों समेत रक्षा मंत्री ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। आज पूरा देश करगिल के शहीदों को सलाम कर रहा है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।