मुखर्जी अभिभावक और मार्गदर्शक हैं-मोदी
(India)
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की तारीफों का पुल बांधते हुए उन्हें ‘अभिभावक और मार्गदर्शक’ बताया और कहा कि दो साल पहले प्रधानमंत्री पद संभालने के बाद उन्होंने अंगुली पकड़ कर विभिन्न विषयों पर मुझे रास्ता दिखाया है। राष्ट्रपति भवन संग्रहालय के दूसरे चरण का उद्घाटन करते हुए मोदी ने कहा, ‘मैं दिल्ली की दुनिया में नया था। मेरे लिए नया माहौल था। विभिन्न विषयों पर राष्ट्रपति ने एक अभिभावक, एक मार्गदर्शक के रूप में मेरी अंगुली पकड़कर मुझे रास्ता दिखाया। बहुत कम लोगों को ऐसा गौरव मिला है।’ राष्ट्रपति भवन के इतिहास को संरक्षित करने तथा भवन संरक्षण की दिशा में उठाए गए कदमों की प्रशंसा करते हुए मोदी ने कहा कि मुखर्जी ने अपने सार्वजनिक जीवन के दौरान और राष्ट्रपति पद पर चार साल के कार्यकाल में इस ऐतिहासिक भवन को बहुत कुछ दिया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।