देश में इंजीनियरिग के सर्वोच्च संस्थान आईआईटी की संख्या बढ़कर 23 होने जा रही है। देश में 6 नए आईआईटी खोलने के लिए लाया जा रहा प्रौद्योगिकी संस्थान संशोधन बिल 2016 कल लोकसभा में पारित हो गया। इसके तहत जम्म, तिरुपति, पलक्कड़, गोवा, धारवाड़ और भिलाई में नए आईआईटी खोले जाएंगे। इसके अलावा धनबाद स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट आॅफ माइंस को भी आईआईटी का दर्जा दिया जाएगा। केन्द्रीय कैबिनेट ने मई में इन आईआईटी को मंजूरी दी थी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।