राजस्थान कांग्रेस में मची वर्चस्व की लड़ाई को दूर करने के लिए प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर आज एक बड़ी बैठक होगी, राहुल गांधी के मैसेज के बाद बुलाई गई इस बैठक में प्रदेश प्रभारी गुरूदास कामत प्रदेश के सीनियर नेताओं को राहुल गांधी का संदेश देंगे, जिसमें बताया जाएगा कि आगामी चुनाव मे जीत के लिए अभी से ही एक होकर चलना होगा, अगर कोई साथ नहीं चलेगा, तो एआईसीसी पर सख्त एक्शन ले सकती है, इस बैठक में पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट के अलावा प्रदेश के कददावर कांग्रेस नेता सीपी जोशी और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भी बुलाया गया......खास तौर पर सीपी, गहलोत और पायलट को एक जाजम पर बिठाकर प्रदेश प्रभारी गुरूदास कामत उन्हें राहुल की मंशा बतायेंगे, कांग्रेस सूत्रों के अनुसार इस बैठक में भी पार्टी में गुटबाजी उभर सकती है, क्योकि इस वक्त प्रदेश कांग्रेस में गहलोत और पायलट खेमा लगातार एक दूसरे पर तीखे हमले बोल रहा है, आपकों बता दें कि सुबह 10 बजे शुरू होने वाली इस बैठक में एसआईसीसी महासचिव, प्रदेश प्रभारी, सहप्रभारी, नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी, पूर्व केन्द्रीय मंत्री, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और एआईसीसी के सचिवों को भी आवश्यक रूप से बैठक में मौजुद रहने को कहा गया है.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।