बिहार में शराबबंदी को लेकर कड़ा कानून
(India)

बिहार में अगर किसी घर में शराब की बोतल मिली तो उस घर के सभी बड़ों को इसके लिए जिम्मेदार यानी दोषी बनाया जाएगा, जब तक कि वे खुद को निर्दोष साबित न कर दें। बिहार सरकार ने शराब पर सख्ती करते हुए कड़े कानून वाले प्रारुप को मंजूरी दी है। नए कानून में सभी धाराएं गैरजमानती होंगी और अग्रिम जमानत भी नहीं मिलेगी। करीब चार महीने की पूर्ण षराबबंदी के अनुभवों को देखते हुए सरकार इससे संबंधित कानून को और सख्त कर रही है। इस कानून संषोधन को विधानमंडल के मानसून सत्र में पेष किया जाएगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।