खत्म होगा पंचवर्षीय योजना का दौर
(India)
देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरु के जमाने से चली आ रही पंचवर्षीय योजना का दौर खत्म होने वाला है। इसकी जगह पंद्रह वर्षीय योजना लेगी। इस पंद्रह वर्षीय योजना के लिए नीति आयोग 15 वर्षीय विजन डाॅक्यूमेंट तैयार कर रहा है। यह विजन डाॅक्यूमेंट वित्त वर्ष 2017-18 से प्रभावी हो जाएगा। अब तक विजन डाॅक्यूमेंट पर हुए काम का जायजा लेने और अपनी राय देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 जुलाई को नीति आयोग के साथ बैठक करेंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।